होम / Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आपके शहर में कितना है दाम

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आपके शहर में कितना है दाम

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों द्वारा आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों ने आज दिल्ली और चेन्नई में तेल की कीमतो में बदलाव किया है। कुछ महीने पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने की घोषणा की थी। बता दें कि देश में तेल के रेट लगभग बीते 4 महीने से ज्यादा वक्त से स्थिर बने हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

आज राजधानी में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 106.03 रुपये और डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

आज एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं-

शहर                   डीजल              पेट्रोल

दिल्ली                  89.62           96.72

मुंबई                   94.27           106.31

कोलकाता             92.76           106.03

चेन्नई                  94.24            102.63

ऐसे पता करें आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम आप एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: घने कोहरे से अपनी आंखों को बचाएं, घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox