Monday, July 8, 2024
HomeDelhiPetrol Diesel Price Today: जानिए दिल्ली में तेल के नए रेट क्या...

Petrol Diesel Price Today:

Petrol Diesel Price Today: देश के हर कोने में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहा है। आम इंसान की जेब पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। अगर हम बात दिल्ली की करें तो आज 28 फरवरी को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वही अगर बात मुंबई की करें तो वहां पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए व डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है। इसी के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में पेट्रोल-डीजल का दाम आसमान छू रहा है।

आपको बता दे दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का रेट वही है जो 16 फरवरी को था। इसका मतलब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसके साथ ही दाम में कोई कमी आने की भी कोई उम्मीद नहीं लग रही है। बता दे 12 दिनों में दिल्ली में डीजल का रेट भी नहीं ​बदला है।

आपको बता दे, अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखते हुए आईओसी प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करती हैं। इसके साथ ही प्रदेश की सरकारें भी कीमतों पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं। यही एक मात्र वजह है कि देश के सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।

यहां चेक करें तेल के दाम

आपको बता दे भारत में हर रोज ऑयल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम पेट्रोल-डीजल के प्राइस को सुबह 6 बजे जारी करती हैं। अगर आप इन दामों को पता करना चाहते है तो आपको केवल एक मैसेज भेजना होता है। जानकारी के लिए बता दे बीपीसीएल ग्राहक पेट्रोल-डीजल रेट चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। एचपीसीएल के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. इसके जवब में आपको नया रेट मिल जाएगा।

 

ये भी पढ़े: अगर नहीं मिलें है पीएम किसान स्कीम के 13वीं किस्त की पैसे, तो यहां दर्ज करें शिकायत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular