होम / Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा: वाणिज्य मंत्रालय का हो सकता पुनर्गठन

Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा: वाणिज्य मंत्रालय का हो सकता पुनर्गठन

• LAST UPDATED : September 11, 2022

Piyush Goyal:

Piyush Goyal: वाणिज्य मंत्रालय अभी नए सिरे से डिजाइन करने की तैयारी पर रिपोर्ट के ब्योरे का अध्ययन कर रहा है। इसी के साथ एक व्यापार संवर्द्धन निकाय के गठन का भी प्रस्ताव सामने आया है। आपको बता दे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी रविवार को लॉस एंजेलिस के एक कार्यक्रम में  दी। भारत का 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं का 2,000 अरब डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के तहत मंत्रालय वाणिज्य विभाग को नए सिरे से ‘डिजाइन’ करने पर काम कर रहा है।

पुनर्गठन से होंगे यह फायदे

आपको बता दे गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह पुनर्गठन वैश्विक व्यापार में भारत का हिस्सा बढ़ाने, बहुपक्षीय संगठनों में नेतृत्व वाली भूमिका हासिल करने, वैश्विक चैंपियन के रूप में 100 भारतीय ब्रांड का सृजन करने, विनिर्माण आधार को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने के स्तंभों पर निर्भर है। गोयल ने कहा कि हम मंत्रालय के ढांचे को पुनगर्ठित करने की प्रक्रिया में हैं। हमारे पास एक विचार ‘इन्वेस्ट इंडिया’ की तर्ज पर व्यापार संवर्द्धन निकाय के गठन का है। यह निकाय भारत से भारत के लिए व्यापार को प्रोत्साहन देगा।

गोयल ने यह जानकारी दी

मंत्रालय के तहत आने वाली ‘इन्वेस्ट इंडिया’ एक एजेंसी है जो देश में निवेश आकर्षित करने में मदद करती है। गोयल ने कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय जो अभी तक निर्यात, आयात से संबंधित मसलों को देखता रहा है, उसकी कुछ और भूमिकाएं हैं। इनमें व्यापार संवर्द्धन निकाय भी एक होगा। मंत्री ने पिछले महीने वाणिज्य विभाग के पुनर्गठन पर दस्तावेज जारी किए थे। गोयल ने कहा कि हमें अभी मंत्रालय के नए रूप पर रिपोर्ट मिली हैं। हम इस रिपोर्ट के व्यापक ब्योरे का अध्ययन कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: ‘ब्रह्मास्त्र’ पर फिर विवेक अग्निहोत्री ने किया कटाक्ष, ‘हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन..’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox