Sunday, July 7, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सSurekha Yadav: पहली महिला लोको पायलट की पीएम मोदी ने की तारीफ,...

Surekha Yadav:

Surekha Yadav: भारत देश में महिला एक से बढ़कर एक उपलब्धियां अपने नाम कर रही है। वह बड़े से बड़े काम को आसानी से करने में सफल हो रही है। इसी में ये ताजा मामले सामने आया है जिसमें भारत की पहली महिला लोटो पायलट हैं। सुरेखा यादव ने वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया। इसके बाद नरेंद्र मोदी भी उनके तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। आपको बता दे सुरेखा यादव भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट है।

आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैंडल से सुरेखा यादव की तारीफ की है। जिसमें पीएम मोदी ने लिखा कि ‘यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।’

सुरेखा ने कही ये बात

आपको बता दे एएनआई से बातचीत में सुरेखा यादव ने बताया कि मैं भारतीय रेलवे की बहुत शुक्रगुजार हूं। ‘मुझे बेहद खुशी है कि रेलवे ने मझे 34 साल की सर्विस में एक बार फिर यह सुनहरा मौका दिया है। इसके आगे सुरेखा यादव ने बताया कि सोलापुर से सीएसएमटी के बीच वंदे भारत ट्रेन को 13 मार्च, 2023 को दौड़ाया था। 10 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।’

जानिए कौन है ये सुरेखा

आपको बता दे सुरेखा यादव महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली हैं। वह एशिया की पहली महिला लोटो पायलट हैं। उन्होंने साल 1988 में पहली बार ट्रेन का संचालन किया था। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से कई तरह के पुरस्कार भी मिले हैं। 13 मार्च को वंदे भारत ट्रेन का संचालन करके उन्होंने अपनी उपलब्धियों लिस्ट में एक और नया अध्याय जोड़ दिया था।

 

ये भी पढ़े: छठे दिन भी गिरावट पर रहा बाजार, दबाव में आए सारे बैंकिंग शेयर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular