इंडिया न्यूज (इंडिया न्यूज),RPF Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीधी भर्ती के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में 4206 कांस्टेबल और 452 उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरपीएफ कांस्टेबल अधिसूचना 2024 और आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर (SI) अधिसूचना 26 फरवरी 2024 को जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार आरआरबी वेबसाइट से रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी पदों की पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रोसेस के लिए डिटेल्स यहाँ चेक करें
आर्गेनाइजेशन
|
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)
|
रिक्ति का नाम
|
कांस्टेबल और उप-निरीक्षक
|
रिक्तियों की संख्या
|
4660
|
अधिसूचना जारी होने की तिथि
|
26 फरवरी 2024
|
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि
|
15 अप्रैल 2024
|
आवेदन की अंतिम तिथि
|
14 मई 2024
|
भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण डिटेल्स
रेलवे पुलिस ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां 4660 पदों पर की जाएंगी। पदों के विवरण से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
पद का नाम
|
पदों की संख्या
|
कांस्टेबल
|
4206
|
एस आई
|
452
|
कुल पद
|
4660
|
भर्ती के लिए जरुरी योग्यता
रेलवे पुलिस ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए, जबकि SI पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है और इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु भी 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवश्यकता के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़े:
- Advertisement -