होम / Special Focus On Renewable Energy : दिल्ली में 10 सालों में बढ़ गए 21 लाख बिजली उपभोक्ता, नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष फोकस

Special Focus On Renewable Energy : दिल्ली में 10 सालों में बढ़ गए 21 लाख बिजली उपभोक्ता, नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष फोकस

• LAST UPDATED : March 25, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Special Focus On Renewable Energy : राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले दस वर्षों में लगभग 21 लाख बिजली उपभोक्ता बढ़ गए हैं। साथ ही बिजली की अधिकतम मांग में भी 14 सौ मेगावाट के करीब बढ़ोतरी हुई है। मांग पूरी करने के लिए सौर ऊर्जा पर ध्यान दिया जा रहा है। इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं की संख्या 43.01 से बढ़कर हो गई 63.87 लाख Special Focus On Renewable Energy 

Special Focus On Renewable Energy

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2011-12 में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 43.01 लाख थी और वर्ष 2020-21 में यह बढ़कर 63.87 लाख हो गई। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ी है। वर्ष 2011-12 में अधिकतम मांग 5028 मेगावाट थी।

वहीं, वर्ष 2018 से ही अधिकतम मांग सात हजार मेगावाट के ऊपर है। वर्ष 2019 में अधिकतम 7409 मेगावाट तक पहुंच गई है। हालांकि, लाकडाउन की वजह से वर्ष 2020-21 में अधिकतम मांग मात्र 6314 मेगावाट रही थी। पिछले साल गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग फिर से सात हजार मेगावाट के ऊपर पहुंच गई थी। (Special Focus On Renewable Energy)

बिजली चोरी में आई है कमी

तकनीकी और वाणिज्यिक (एटीएंडसी) हानि कम करने में दिल्ली ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2002 में एटीएंडसी हानि 52 प्रतशित थी। वर्ष 2020-21 में यह कम होकर मात्र 6.92 प्रतिशत रह गई। इस हानि का मुख्य कारण बिजली चोरी व बिजली नेटवर्क में खराबी था। इसमें सुधार करके बिजली नुकसान को कम किया गया है। इससे दिल्लीवासियों को 24 घंटे निर्बाध व सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

कचरा से बन रही है बिजली

Special Focus On Renewable Energy

राजधानी में कचरा से बिजली बनाने के तीन संयंत्र हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 56 मेगावाट है। दो अन्य संयंत्र बनाने का प्रस्ताव है। दिल्ली में नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है।

इससे घरों व अन्य इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोग अपने उपयोग के साथ ही बची हुई बिजली ग्रिड में बेच सकते हैं। ग्रिड से जुड़ी हुई सभी सौर परियोजनाओं से दिसंबर, 2021 तक दिल्ली को 223.601 मेगावाट बिजली मिली है। राजधानी में नवीकरणीय ऊर्जा की कुल क्षमता 271.601 मेगावाट है। (Special Focus On Renewable Energy)

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox