होम / Stock Market Opening: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेक्टर का अपडेट

Stock Market Opening: गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेक्टर का अपडेट

• LAST UPDATED : December 15, 2022
Stock Market Opening: 

Stock Market Opening: बीते दो दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बता दें कि ग्लोबल बाजारों में आज गिरावट दर्ज कि गई है जिसके चलते भारतीय बाजारों भी गिरावट के साथ खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स 74 अंकों के साथ 62603 पर खुला है तो निफ्टी में 18 अंकों के गिरावट के साथ 18642 पर कारोबार कर रहा है।

ऑटो शेयर्स में दिखी तेजी 

बाजार में गिरावट के बावजूद बैंक निफ्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल एस्टेट और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी से कारोबार कर रहें हैं। लेकिन आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।

25 शेयर में दर्ज की गई गिरावट 

भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 8 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 22 शेयरों में गिरावट है। वहीं निफ्टी के 50 स्टॉक्स में 15 शेयरों में तेजी है जबकि 25 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खाद्य तेल की कीमतों में आ सकती है गिरावट, जानें क्या है इसका कारण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox