Friday, July 5, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सStock Market Opening: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 60,628...
Stock Market Opening:

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर से गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। दरअसल, ग्लोबल मार्कट भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे और एशियाई बाजारों गिरकर ट्रेड कर रहा जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 282 अंकों की गिरावट के साथ 60,628 तो एनएसई निफ्टी 77 अंक नीचे 18,045 अंकों पर खुला है।

इन शेयरों में आई गिरावट

इस गिरावट के चलते सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बैंक निफ्टी, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, मेटल्स, एनर्जी, एफएमसीजी, इंफ्रा सेक्टर के शेयरों में वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।

शेयरों का क्या हाल?

बाजार में आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 2 शेयरों में तेजी है जबकि 28 शेयरों में गिरावट है। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 6 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है जबकि 44 शेयरों में गिरावट है।

ये भी पढ़े: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, महानगरों में आज इस भाव तेल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular