होम / सेंसेक्स 421 अंक चढ़ा, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा में तेजी

सेंसेक्स 421 अंक चढ़ा, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा में तेजी

• LAST UPDATED : May 23, 2022

इंडिया न्यूज़, Stock Market Update : शेयर बाजार में आज 23 मई को सेंसेक्स और निफ़्टी बढ़त में खुले है। फ़िलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 421 अंक की बढ़त के साथ 54,747 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ़्टी 104 अंक बढ़त लेकर 16,371 के स्तर पर कारोबार रहा है।

टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा में तेजी

बैंक, फाइनेंशियल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। वहीं आटो शेयर भी बढ़त है। लेकिन एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स लाल निशान में हैं। मेटल शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। कारोबार में दिग्गज शेयरों में भी मिक्स्ड रिएक्शन है। सेंसेक्स 30 के 19 शेयरों में तेजी है। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा में तेजी है। करीब 1563 शेयर में तेजी, 531 शेयर में गिरावट और 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शुक्रवार को बाजार में आई थी तेजी

गौरतलब है कि आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार को बाजार ने जबरदस्त वापसी की थी। सेंसेक्स 1,534.16 अंक (2.91 फीसदी) चढ़कर 54,326.39 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 456.75 अंक (2.89 फीसदी) के उछाल के साथ 16,266.15 अंक पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी से राहत, इतने दिन रहेगी की बारिश

 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox