Tuesday, July 9, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सToyota New EV: दमदार लुक के साथ टोयोटा लॉन्च कर रही इलेक्ट्रिक...

Toyota New EV:

दुनिया भर के लोग काफी पहले से ही वाहनों का क्रेज था और इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च होने के बाज से ये क्रेज और बढ़ गया है। इसीलिए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस सेगमेंट में लगातार नए मॉडल्स लॉन्च करती रहती है। वहीं ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा भी इस मामले में पीछे नहीं रही, कंपनी पहले ही ये घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अपनी ग्लोबल लाइन अप में 15 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इनमें से 7 कारें कंपनी अपनी bZ फैमिली के तहत लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि bZ का मतलब ‘बियॉन्ड जीरो’ होता है।

डिटेल्स पर से उठा पर्दा

टोयोटा की इलेक्ट्रिक कारों के पहले जत्थे को bZ4X कहा जाता है जिसे RAV4 का इलेक्ट्रिक वर्जन माना जा सकता है। उत्तर अमेरिकी, दक्षिण अमेरिकी, यूरोपीय, मध्य-पूर्वी और यहां तक ​​कि एशियाई देशों में RAV4 काफी लोकप्रिय माना जाता है। bZ सीरीज के तहत कंपनी इसे सेडान के तौर पर लॉन्च करने वाली है। इस संबंध में, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से bZ3 की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। टोयोटा bZ3 इलेक्ट्रिक सेडान bZ SDN कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे पिछले साल शोकेस किया गया था।

ये होंगे फीचर्स

कंपनी ने bZ3 इलेक्ट्रिक सेडान के लिए BYD के साथ सहयोग किया है। शुरुआत के लिए, टोयोटा bZ3 इलेक्ट्रिक सेडान को कंपनी के कोरोला सेडान के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर क्लासिफाई किया जा सकता है। bZ3 की हेडलाइट्स और LED लाइट बार कुछ हद तक bZ4X के समान हैं। वहीं वेंटिलेशन के लिए इसमें बड़ी साइड विंडो भी दी गई हैं। इसके साथ ही ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गाड़ी में एक समान पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक वैकल्पिक स्टीयरिंग योक मिलेगा।

ये भी पढ़े: मात्र 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi A1, इतने कम दाम में मिल रहें ये फीचर्स

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular