होम / Twitter New CEO : ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क ने चौंकाया

Twitter New CEO : ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क ने चौंकाया

• LAST UPDATED : February 15, 2023
Twitter New CEO : ट्विटर सीईओ एलन मस्क अपने ट्वीट को लेकर लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार एलन मस्क ने अपने नए ट्वीट से फिर पूरी दुनिया को चौंकाया है। एलन मस्क ने ऑफिस के चेयर पर बैठे एक कुत्ते की तस्वीर शेयर की है, जिसने CEO लिखी हुई टीशर्ट पहनी है। उसके सामने रखी मेज पर ट्विटर के लोगो वाले कागज भी है। इस तस्वीर को शेयर कर एलन मस्क ने लिखा कि, Twitter का New CEO वाकई गजब है। बता दें, मस्क ने किसी और को नहीं बल्कि अपने कुत्ते की तस्वीर शेयर कर उसे ट्विटर का नया CEO बताया है। साथ ही यह भी लिखा कि, यह उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर।
https://twitter.com/elonmusk/status/1625695877326340102?s=20&t=0oMrhJ8QkL9nrzgeUGPnwg

ट्विटर के नए सीईओ के बारे में जानें

बता दें, मस्क के इस ऐलान के बाद दुनिया भर के लोगों में यह उत्सुकता बनी हुई है कि आखिकार Twitter New CEO कौन है। उसका नाम क्या है? तो आपको बता दें, ट्विटर का नया सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। ये कुत्ता एलन मस्क का ही पालतू कुत्ता है। इस कुत्ते का नाम फ्लोकी है। इसे शीबा इनु के दूसरे नाम से भी पुकारा जाता है।
44 बिलियन डॉलर में मस्क ने खरीदा था Twitter
बता दें, एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। ट्विटर को खरीदने के बाद वे इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीईओ हैं। मालूम हो, ट्विटर पर आधिपत्य के बाद एलन मस्क ने कई घोषणाएं कर हंगामा मचा दिया था। उन्होंने सबसे पहले पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारीयों को पदमुक्त किया। मस्क ने ट्विटर पर आधिपत्य के बाद ब्लू चेक के लिए पैसे की भी अनिवार्यता कर दी है जो पहले निशुल्क थी। बता दें, मस्क ने भले ही अपने कुत्ते को नया सीईओ बताया है लेकिन उनके इस फैसले को लोग मजाक के रूप में देख रहे हैं।

also read : http://बीजेपी देश को अपना गुलाम बनाना चाहती हैं? बीबीसी रेड पर भड़के सीएम केजरीवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox