होम / Vodafone-Idea Layoff: ले ऑफ का दौर जारी, वोडाफोन-आइडिया करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

Vodafone-Idea Layoff: ले ऑफ का दौर जारी, वोडाफोन-आइडिया करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

• LAST UPDATED : January 15, 2023
Vodafone Idea Layoff:

Vodafone-Idea Layoff: पिछले कुछ समय में देश और दुनिया की कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं अब इस लिस्ट में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea Layoff) का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। लेकिन इस बीच ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अगले 5 सालों तक सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी।

2022 में ही बना लिया था प्लान

दरअसल, मार्केट में आई मंदी (Recession) का असर Vodafone-Idea पर भी पड़ा है। जिसे देखते हुए कंपनी ने नवंबर 2022 में ही अपने कॉस्ट कटिंग का ऐलान कर दिया था। कंपनी ने ऐलान किया था कि वह साल 2026 तक अपने खर्च में 1.08 बिलियन डॉलर तक की कमी करेगी।

इन जगहों पर होगी छंटनी

एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी दुनियाभर में सैकड़ों नौकरियों में कटौती करने की प्लानिंग कर रही है। इसमें सबसे बड़ी छंटनी कंपनी के लंदन स्थित ऑफिस में की जाएगी और इसका असर भारत पर क्या होगा यह भी नहीं कहना जा सकता है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज के ताज़ा रेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox