Monday, July 15, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सWorld Richest Man 2022: लिस्ट में सबसे आगे एलन मस्क, ये 9...
World Richest Man 2022: 

World Richest Man 2022: हाल ही में फोर्ब्स बिलेनियर की एक लिस्ट जारी हुई है जिसके मुताबिक एलन मस्क को दुनिया का सबसे दौलतमंद शख्स बताया जा रहा है। इस खबर के माध्यम से हम आपको दुनिया के टॉप के 10 अमीरों के नाम बताएंगे जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।

1. एलन मस्क
टेस्ला के को-फाउंडर और सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे धनवान शख्स हैं। बता दें कि उनकी नेटवर्थ 191.2 अरब डॉलर है और इसमें 3.9 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि इस साल की उनकी नेटवर्थ में करीब 200 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है जिससे उनके और दूसरे नंबर पर मौजूद शख्स के बीच में दौलत का ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।

2. बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली
बर्नार्ड अरनॉल्ट जो LVMH के सीईओ और चेयरपर्सन हैं, वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी नेटवर्थ 179.5 अरब डॉलर है।

3. गौतम अडानी
भारतवासियों के लिए ये बेहद ही गर्व की बात होगी कि गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे धनवान शख्स हैं। बता दें कि उनकी नेटवर्थ 133.6 अरब डॉलर पर आ गई है और पेशे से वह अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।

4. जेफ बेजोस
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के चौथे सबसे दौलतमंद शख्स हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 117.3 अरब डॉलर है।

5. वॉरेन बफे
बता दें कि वॉरेन बफे बार्कशायर हैथवे के सीईओ हैं और दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 108.5 अरब डॉलर है।

6. बिल गेट्स
वहीं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के छठे सबसे दौलतमंद इंसान हैं और उनकी नेटवर्थ 105.3 अरब डॉलर है।

7. लैरी एलिसन
लॉरेंस जोसेफ एलिसन ऑरेकल कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर हैं। वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स हैं और इस समय उनकी नेटवर्थ 104.8 अरब डॉलर है।
 
8. मुकेश अंबानी
भारत के अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 96.4 अरब डॉलर की है।

9. कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली 
कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली इस समय दुनिया के नौवें सबसे अमीर शख्स हैं और इनकी नेटवर्थ 86.2 अरब डॉलर की हो चुकी है।

10. लैरी पेज
लैरी पेज अल्फाबेट के बोर्ड मेंबर्स में से एक हैं और वह दुनिया के दसवें सबसे अमीर शख्स हैं, बता दें कि इस समय उनकी नेटवर्थ 84.4 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें: प्री-बजट मीटिंग का दौर खत्म, इन चीजों को लेकर उठी मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular