Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeदिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में हल्की बारिश...

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। इसके बाद दिन में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन फिर बादलों ने आकाश में अपना डेरा जमा लिया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जाहिर की थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद खास वर्षा नहीं हुई। हालांकि हल्की बारिश के बावजूद भी मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से रहत मिलती नजर आई।

रविवार को दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक , आज यानि रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में दो दिन वर्षा होने की संभावना नहीं है। imd ने अगले सप्ताह में बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में कल के मौसम का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीँ ,न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि इससे एक दिन पहले यानि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

also read ; दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, फिर बाढ़ जैसे बने हालात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular