होम / Delhi: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तंजानिया नागरिक के शरीर में पाए गए कोकीन भरे 63 कैप्सूल , गिरफ्तार

Delhi: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तंजानिया नागरिक के शरीर में पाए गए कोकीन भरे 63 कैप्सूल , गिरफ्तार

• LAST UPDATED : August 14, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में आप ने अनेक घटनाओ के बारे में सुना होगा। लेकिन आज आम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है। जिसकी आप ने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तंजानिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो अपने शरीर में कथित तौर पर कोकीन से भरे 63 कैप्सूल छुपा कर ले जा रहा था। आपको बता दें कि अधिकारियों ने इसकी जानकारी मगंलवार को दी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्यक्ति को 1 अगस्त को दार एस सलाम (तंजानिया) से अदीस अबाबा और दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया।

पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले

सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि, ‘‘जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ युक्त 63 कैप्सूल निगले हैं। जिसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।

998 ग्राम कोकीन की कीमत 14.97 करोड़ रुपये

इसमें बताया गया है , ‘‘यहां अस्पताल में उसके शरीर से 63 कैप्सूल निकाले गए। जब इन कैप्सूल को काटा गया तो उनमें 998 ग्राम बिल्कुल सफेद रंग का पाउडर मिला जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह था और जांच में पाया गया कि वह कोकीन है। बता दें कि 998 ग्राम कोकीन की अनुमानित कीमत 14.97 करोड़ रुपये है। वहीं यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और मादक पादर्थ को जब्त कर लिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox