Friday, July 5, 2024
HomeCrimeDelhi: प्राइवेट कंपनी के CEO पर लगा आरोप, दुष्कर्म किया लेकिन अभी तक...

Delhi: प्राइवेट कंपनी के CEO पर लगा आरोप, दुष्कर्म किया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: चाणक्यपुरी स्थित एक पांच सितारा होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने चाणक्यपुरी थाने में दी शिकायत में बताया है कि घटना करीब चार महीने पहले की है। उन्होंने अपनी कंपनी के सीईओ पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है। महिला ने एक संक्षिप्त शिकायत दी है, जिसके आधार पर शनिवार को चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

होटल से सीसीटीवी फुटेज मांगी जाएगी

नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को शिकायतकर्ता महिला का पहला बयान धारा 164 के तहत पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। घटना के दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराने के लिए होटल प्रबंधन से भी संपर्क किया गया है।

महिला मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली है

जांच के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली है लेकिन वह कई सालों से अमेरिका में रह रही है और वहां एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती है। शिकायत में महिला ने कहा है कि वह कंपनी के सेमिनार में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थी। 14 सितंबर को, चाणक्यपुरी के एक पांच सितारा होटल में एक सेमिनार में भाग लेने के बाद, सीईओ ने उन्हें रात के खाने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।

जब मैं दोबारा दिल्ली लौटा तो शिकायत की (Delhi)

खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला होने के कारण जब वह बेहोश हो गई तो सीईओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीईओ उसके चाचा का परिचित है। अपने चाचा की सिफारिश पर उसने महिला को नौकरी दिलाने में मदद की थी, जिसके चलते घटना के दौरान उसने अपनी आपबीती पुलिस और परिजनों को नहीं बताई। कुछ समय बाद वह वापस अमेरिका लौट गईं। दोबारा दिल्ली लौटने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular