Thursday, July 4, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को बनाया अपना शिकार,...

Delhi Crime: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को बनाया अपना शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: दक्षिणी दिल्ली में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों पिछले डेढ़ साल से दोस्त थे। महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली के महरौली की है घटना

एजेंसी के मुताबिक यह मामला दिल्ली के महरौली का है। यहां रहने वाली एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह फ्लैट खरीदना चाहती थी। इसके लिए उसने राहुल नाम के प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया था। फ्लैट खरीदने के लिए संपर्क में आने के बाद महिला और राहुल में दोस्ती हो गई।

ये भी पढ़े: Cyber Fraud: 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर रेलवे के रिटायर्ड GM से ठगे 52.50…

महिला के साथ किया दुष्कर्म

दोनों पिछले डेढ़ साल से दोस्त थे। महिला का आरोप है कि राहुल ने उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। ब्लैकमेल करते हुए प्रॉपर्टी डीलर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान 38 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Press Conference: जेल से बाहर आते ही मिशन में जुट गए केजरीवाल!…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular