Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: पैसे मांगने पर खराब हुए सबंध, पहले दोस्ती, फिर रिश्ता..

Delhi Crime: पैसे मांगने पर खराब हुए सबंध, पहले दोस्ती, फिर रिश्ता..

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: शाहदरा इलाके में रहने वाले एक लड़के और लड़की के बीच दोस्ती हो गई। दोनों जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए। शारीरिक संबंध बनाते हैं। आरोप है कि लड़के ने पढ़ाई के नाम पर लड़की से मोटी रकम ली। रिश्ता गहरा हुआ तो लड़की ने लड़के के पते पर 22 हजार रुपये का फोन भी भेज दिया। सब कुछ ठीक चल रहा था। लड़की का दावा है कि जब उसने लड़के से पढ़ाई के लिए दिए पैसे वापस मांगे तो वह आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की ने जीटीबी एन्क्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

2020 से थे रिलेशनशिप में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित 23 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ शाहदरा इलाके में रहती है। 2018 में उसकी दोस्ती शाहदरा के राम नगर इलाके में रहने वाले एक लड़के से हो गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और 2020 से रिलेशनशिप में आ गए। लड़की का दावा है कि आरोपी ने उससे प्यार करने और उससे शादी करने की इच्छा जताई। इससे दोनों के रिश्ते और भी गहरे हो गए। 31 दिसंबर 2020 को लड़का उसे झिलमिल के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज (Delhi Crime)

पीड़िता का दावा है कि इसके बाद वे दोनों अक्सर होटलों में मिलने लगे और शारीरिक संबंध बनने लगे। आखिरी बार दोनों 26 नवंबर 2023 को नोएडा के एक होटल में गए थे। इसी बीच आरोपी ने लड़की से पढ़ाई के लिए पैसे मांगे। लड़की का दावा है कि यह बहुत बड़ी रकम थी, जो उसने कैश, अकाउंट ट्रांसफर और ऐप के जरिए दी। इसके अलावा जुलाई 2021 में आरोपी को 22 हजार रुपये का एक फोन भी गिफ्ट किया था। लड़की का दावा है कि एक दिन उसने लड़के से अपनी पढ़ाई के लिए दिए गए पैसे वापस मांगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता का दावा है कि यह बात सुनकर आरोपी गुस्से में आ गया। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। वो डर गयी और चुप हो गयी। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर जनवरी में लड़के की बहन ने भी उसे धमकी दी थी। पीड़िता ने जीटीबी एन्क्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई क्योंकि पहली बार शारीरिक संबंध इसी इलाके के झिलमिल में बने थे। पुलिस ने लड़की का मेडिकल और काउंसलिंग के बाद मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular