Monday, May 20, 2024
HomeCrimeDelhi Crime: चाचा भतीजी को परिवार ने गला काटकर मारा, वजह हैरान...

चाचा भतीजी को परिवार ने गला काटकर मारा, वजह हैरान कर देगी!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Crime: दिल्ली के घोंडा इलाके में एक घटना घटी जिसमें एक युवक और एक युवती की हत्या कर दी गई।हैरान कर देने वाली बात यह है कि हत्या और किसी ने नहीं बल्कि परिवार वालों ने ही की है। हत्या करने के बाद लड़की के भाई ने खुद पुलिस को कॉल किया और बताया कि उसने और उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी है। खबर सुनते ही पुलिस वारदात वाली जगह पहुंची और दोनों शव को जब्त कर लिया। पुलिस अब आगे के मालात संभाल रही है।

पुलिस के मुताबिक इस हत्या के पीछे इस बात का शक था कि दोनों लड़ी और लड़के के बीच में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अजीब बात ये है की रिश्ते में दोनों चाचा भतीजी लगते थे। परिवार वालों को ये बात ज़रा भी गवारा नहीं हुई और उन्होंने दोनों की हत्या कर दी।

Delhi Crime: रिश्ते में लगते थे चाचा भतीजी!

लड़की के परिवार वालों ने पहले लड़के की हत्या कर दी और फिर उसके बाद लड़ी का हाथ-पैर बांधकर उसका भी गला काट दिया। आरोपियों उत्तरी घोंडा के रहने वाले थे। 46 वर्षीय मो. शाहिद और उसके 20 वर्षीय बेटे कुदुश को गिरफ्तार किया गया। शाहिद फल बेचने का काम करता था, उसके 8 बच्चे थे और लड़की उसकी दूसरी औलाद थी। वहीं मृतक लड़का दानिश बुलंद शहर का निवासी था। दानिश शाहिद का चचेरा भाई था। वह भी फल बेचने का काम करता था।

हत्या के बाद आरोपी खुद ही पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मान लिया कि पहले युवक की हत्या की गई, फिर युवती का गला काटा गया। घटना के बाद, आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल किया और पुलिस को सूचना दी। यह एक चौका देने वाली घटना है। जब पुलिस वह पहुंची तो देखा कि लड़की का पैर उसकी चुन्नी से बंधा हुआ था और गर्दन कटी हुई थी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular