होम / Delhi : विदेशी महिला की बेरहमी से हत्या, ऐसे पकड़ा गया शातिर कातिल

Delhi : विदेशी महिला की बेरहमी से हत्या, ऐसे पकड़ा गया शातिर कातिल

• LAST UPDATED : October 21, 2023
India News (इंडिया न्यूज़) : Swiss Lady Murder In Delhi: दिल्ली में स्विस महिला की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत सिंह नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी को तकनीकी जांच के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस उससे मृत महिला की पहचान और हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।

स्विस महिला की दिल्ली में खौफनाक मौत

बता दें, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मिली मृत महिला स्विट्जरलैंड की नागरिक है। वह बीते 11 अक्तूबर को दिल्ली आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत की मृत महिला से स्विट्जरलैंड में मुलाकात हुई थी , इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। पुलिस ने यह भी बताया है कि मृत महिला के हाथ-पैर चेन से बंधे हुए थे और चेन में ताला लगा हुआ था। शव का ऊपरी हिस्सा काले रंग की प्लास्टिक से ढका हुआ था।

ऐसे पकड़ा गया कातिल

सामने आई जानकरी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि महिला का शव एक कार में वहां लाया गया था। कार नंबर की जांच कर पुलिस उसकी मालकिन के पास पहुंची, उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दो महीने पहले कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि विदेशी महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीँ, आरोपी गुरप्रीत सिंह को जनकपुरी से पकड़ा गया है।

also read ; अश्लीलता और छोटे बच्चों पर आई ये रिपोर्ट डराने वाली है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox