Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi Murder News: दिल्ली में झगड़े के बाद होटल में ले गया...

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Murder News: राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी का हाथ काट दिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि की। घटना शुक्रवार शाम को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि की। आरोपी के पास कोई व्यवसाय नहीं है एक बच्चा है। घटना की जानकारी शुक्रवार देर शाम होटल से मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को पता चला कि महिला का हाथ कलाई से कट गया है। महिला का काफी खून बह गया था, जिसके कारण उसे तत्काल बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। वहां से महिला को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका फिलहाल इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के जोड़े ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे होटल में चेक इन किया था। पुलिस का कहना है कि संदेह है कि आरोपी ने संभवतः अपनी पत्नी को कोई पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसका हाथ काट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

आरोपी की तलाश है जारी

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि आरोपी पति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है वह अभी फरार है। इस घटना के संबंध में 307 (हत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। महिला का इलाज जारी है। जांच के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के जोड़े ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे होटल में चेक इन किया था।
पुलिस का कहना है कि संदेह है कि आरोपी ने संभवतः अपनी पत्नी को कोई पदार्थ दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसका हाथ काट दिया। होश में आने के बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

इसे भी पढ़े:Delhi Train: रेल यात्री के खाने में मिली मृत छिपकली , डिब्रूगढ़ राजधानी में कैटरिंग सेवा पर उठे सवाल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular