होम / Delhi News: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, घटना की जांच जारी

Delhi News: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, घटना की जांच जारी

• LAST UPDATED : October 15, 2023
India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली स्थित शाहदरा जिला के जिला लाइन में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस के सिपाही मंजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली। सामने आई जानकारी के अनुसार, सिपाही मंजीत दिल्ली पुलिस की पहली बटालियन में ड्यूटी पर तैनात था। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बीती रात घायल सिपाही को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए गोली मारने के कारण की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

हरियाणा का रहने वाला है मंदीप

बात दें, मामले में डीसीपी पीसीआर आनंद कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि पीसीआर को शनिवार देर रात 2.37 बजे कॉल मिली। मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया जा रहा मंदीप मूलरूप से हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। परिवार में पत्नी व एक बेटी है। उसकी फैमिली भिवानी में ही रहती है।

also read ; INDvsPAK: भारत से फिर हारा पाकिस्तान, रोहित शर्मा ने लूटी महफिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox