Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDivya Pahuja Murder Case: दिव्या मर्डर केस में नया खुलासा, मॉडल के माथे...

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या मर्डर केस में नया खुलासा, मॉडल के माथे पर मारी गई थी गोली!

India News(इंडिया न्यूज़), Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम में 2 जनवरी को मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, रविवार दोपहर को दिव्या के शव का पोस्टमार्टम हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सिर से गोली निकाली गयी। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिव्या को माथे में बिल्कुल सटाकर गोली मारी गई थी।

रविवार को हुआ पोस्टमार्टम (Divya Pahuja Murder Case)

शनिवार सुबह दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना में कुदनी हेड पर फंसा हुआ मिला। उसके शव को बलराज और रवि बंगा ने पटियाला से आगे पसियाना के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। शव को कुढ़नी के पास नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार भेजा गया। रविवार दोपहर डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

देर रात गुरुग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा

रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली नजदीक से मारी गई थी। उनके सिर से एक गोली भी निकाली गई है। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं दिव्या का शव उनकी बहन नैना पाहुजा को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार देर रात यहीं गुरुग्राम में किया जाएगा।

शव देखकर बहन बिलख पड़ी

नैना ने जब पहली बार शव देखा तो उसे सदमा लगा और वह फूट-फूट कर रोने लगी। 11 दिनों तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह फूल गया था। उसका शव ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वह कोई प्लास्टिक का शव हो। यह सब देखकर नैना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रोने लगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular