होम / Dwarka Rape Case: दिल्ली के द्वारका में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, बिल्डिंग से नीचे फेंका

Dwarka Rape Case: दिल्ली के द्वारका में नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, बिल्डिंग से नीचे फेंका

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज) Dwarka Rape Case: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोमवार को जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर उसे बंदूक दिखाकर पास की एक इमारत में ले गया। वहां पर उसने उस लड़की के साथ रेप किया और फिर उसे बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर से नीचे फेंक दिया।

लड़की गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया, और उसमें पीड़िता ने आरोप लगाया की उसके साथ रेप हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लगाई कई धाराएं

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 127 (2) (बंधक बनाना), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से रेप), 109 (1) (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है, जिससे मामले की जांच में कठिनाई हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि फरवरी में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, जिसके खिलाफ उसने चार लोगों के खिलाफ शिकायत की थी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ताजा मामले में आरोपी की तलाश कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Also Read: IGI Airport: खिलौनों में छिपाई 30 करोड़ की कोकीन, भारतीय मूल का जर्मन नागरिक गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox