Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeजानें कौन है अभिषेक घोसालकर? जिनकी FB LIVE के दौरान हत्या !...

जानें कौन है अभिषेक घोसालकर? जिनकी FB LIVE के दौरान हत्या ! हमलावर ने खुद की भी ली जान

India News(इंडिया न्यूज़),Abhishek Ghosalkar: मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे की हत्या कर दी गई। बता दें, अभिषेक घोषालकर गुरुवार को फेसबुक लाइव चैट में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने उनपर गोली चलाई। बाद में आरोपी ने अभिषेक पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोलियां मारी। जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई है।

जानें कौन है अभिषेक घोसालकर

बता दें कि शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक रह चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन पर यह फायरिंग आपसी विवाद में की गई। वहीं गोली लगने के बाद अभिषेक घोषालकर को इलाके के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में हुआ था दोनों का समझौता

पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान मॉरिस भाई के रूप में हुई है। बताया अजा रहा, दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। हालांकि, कुछ असहमति के बाद हाल ही में उनका समझौता हुआ था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular