Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeMadhubala Ek Ishq Ek Junoon: एक्टर ने गोली मारकर कर दी पड़ोसी...

Madhubala Ek Ishq Ek Junoon: एक्टर ने गोली मारकर कर दी पड़ोसी की हत्या, ये कोई फिल्मी सीन नहीं हकीकत में हुआ है

India News(इंडिया न्यूज़), Madhubala Ek Ishq Ek Junoon: टीवी के एक मशहूर एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि एक्टर ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। ऐसे में अब पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि ये एक्टर कई टीवी शोज में नजर आ चुका है।

क्या था विवाद (Madhubala Ek Ishq Ek Junoon)

दरअसल, हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं उनका नाम भूपेन्द्र सिंह है, जिन पर एक शख्स की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि भूपेन्द्र सिंह 19 नवंबर को मुंबई से अपने पैतृक गांव बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा पहुंचे थे। यहां खेत में लगे एक पेड़ को लेकर भूपेन्द्र और गांव के ही एक व्यक्ति गुरदीप के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने कहा कि पेड़ उनका है। ऐसे में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद भूपेन्द्र ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली लग गई और उनमें से एक की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन शोज में काम कर चुके हैं भूपेन्द्र सिंह

आपको बता दें कि भूपेन्द्र सिंह ने 1996 में हिंदी फिल्म ‘ये प्यार ना होगा कम’,’एक हसीना थी और 1998 में श्याम घनश्याम में काम किया था। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने हिंदी फिल्म युवराज में असिस्टेंट के तौर पर काम किया। 2010 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘सोच लो’ में सहायक के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘मधुबाला: एक इश्क एक जुनून’, ‘काला टीका’, ‘एक हसीना’ और ‘कार्तिक पूर्णिमा’ जैसे कई मशहूर टीवी शोज में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ऐसे में एक्टर की हत्या की खबर ने सभी को परेशान कर दिया है।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular