Tuesday, July 2, 2024
HomeCrimeMurder at India Gate: इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले की चाकू...

Murder at India Gate: इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Murder at India Gate: दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।दिल्ली की कुछ घटनाओं में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भजनपुरा इलाके में बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके सिर्फ 24 घंटे बाद ही, दिल्ली के पॉश इलाके में इंडिया गेट सर्किल पर आइसक्रीम बेचने वाले एक व्यक्ति को भी चाकू मार दिया गया। इस घटना में इस घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गयी हत्या। पुलिस इस पुरे घटना की जांच कर रही है। हम आपको बता दें कि इस विवाद में पैसों का मामला था, जिसकी वजह से हत्या हो गई। पुलिस ने देर रात CCTV को अच्छे से देखा और अंत में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

खून से लथपथ मिला व्यक्ति

सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को रात के वक्त एक व्यक्ति के चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने शव को लथपथ हालत में सड़क पर पाया। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले का नाम प्रभात था।पुलिस ने इस मामले की जानकारी प्रभात के परिवार को दी और मामले की जांच शुरू की। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, प्रभात लंबे समय से आइसक्रीम बेच रहे थे। देर रात एक समूह लोगों ने उनसे पैसे के विवाद में झगड़ा किया और उनपर चाकू से हमला किया।

Murder at India Gate: पुलिस ने देर रात करी CCTV की जांच

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 9 टीमें बनाईं। उन्हें पूरी तरह से मामले की जांच में जुट गयी। हम आपको बता दें कि यह घटना एक और हत्या के बाद हुई, जिसमें एक दिन पहले दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक की चाकू से हत्या की गई थी।

19 वर्षीय लड़के की हत्या

दूसरी घटना में, भजनपुरा के एक कॉफी शॉप के मालिक को दो लोगों ने हमला करके एक 19 वर्षीय लड़के की चाकू से हत्या कर दी। यह घटना भजनपुरा के रहने वाले करण झा पर साढ़े चार बजे यमुना विहार में हुई। झा को चाकू से कई वार किया गया और उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular