Saturday, July 6, 2024
HomeCrimeअफेयर होने का था शक! पति ने 4 बच्चों के सामने पत्नी...

India News ( इंडिया न्यूज) delh crime news : राजधानी दिल्ली से दिल को हिला देने वाली खबर सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के शक में पति ने 4 बच्चों के सामने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार,घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके की है। जहां देर रात पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उम्मेद नाम के व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी शबनम की गला दबाकर हत्या की है। उनका कहना है कि जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त घर में उम्मेद के चार बच्चे भी मौजूद थे।

किराए के घर में रहते थे पति -पत्नी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय उम्मेद अपनी पत्नी 35 वर्षीय शबनम और 4 बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए पर रह रहा था। उम्मेद की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि उम्मेद पेशे से कारपेंटर है। मंगलवार यानि 25 अक्टूबर को उम्मेद का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया। उसके बाद शबनम अचेत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

also read ; दशहरा कार्यक्रम में जाना युवक को पड़ा भारी, ताबड़तोड़ हुआ चाकू से वार…पढ़ें पूरा मामला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular