Saturday, July 27, 2024
HomeDelhi1.15 crore loot : 1.15 करोड़ की लूट की जांच से पुलिस...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

1.15 crore loot : सिविल लाइन इलाके में गत दो मार्च को हुई 1.15 करोड़ की लूट की जांच से पुलिस को लुटेरों के एक नए गिरोह पता चला है। पुलिस ने मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड सिहित पांच आरोपितों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद कई चैंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इस गिरोह का सरगना बाबी वर्मा चांदनी चैक का पूर्व ज्वेलर है।

चार माह पहले बना था यह गिरोह 1.15 crore loot

1.15 crore loot

उसने अपने चार साथियों कृष्ण कुमार उर्फ सचिन, शिवम गौर, तरुण सहगल उर्फ तन्नी और स्पर्श अग्रवाल के साथ मिलकर बाबी-कृष्ण नाम से यह गिरोह चार महीने पहले बनाया था। गत दो माह में इस गिरोह द्वारा लूट की तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें कुल 1.76 करोड़ रुपये लूटे गए। उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 1.26 करोड़ रुपये 10 लाख रुपये की ज्वेलरी, लूट की रकम से खरीदी गई दो स्कूटी बरामद की है।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस ने की थी पहचान

उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपित यमुनापार के रहने वाले हैं। दो मार्च की हुई वारदात के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की थी। बदमाशों के भागने की दिशा में लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। (1.15 crore loot)

लोकल इंटेलिजेंस के साथ टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली। पता चला कि यमुना पर के मौजपुर इलाके में कुछ लोगों ने भारी मात्रा में शराब खरीदी है और घर पर पार्टी कर रहे हैं। ऐसे में उक्त घर में छापेमारी की गई। जहां पर संदिग्ध युवक मिले हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले में शामिल सभी आरोपितों का पता चला।

आरोपित बाबी वर्मा पहले चांदनी चैक इलाके में ज्वेलरी की दुकान चलाता था। लेकिन, कारोबार में उसे नुकसान हुआ था। ऐसे में उसने अपने बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर लूट का गिरोह बनाया। उसे पता था कि चांदनी चैक में आने जाने वाले बाइक व स्कूटी सवारों के पास भारी नकदी होती है। उसे यह भी पता था कि किस दुकान से कब-कब नकदी लेने वाले आते हैं। (1.15 crore loot)

लूट के पहले दो अन्य वारदातों को दे चुके थे अंजाम

1.15 crore loot

1.15 करोड की लूट से पहले जनवरी और फरवरी में आरोपितों ने आइपी स्टेट और लाहौरी गेट में 20 व 40 लाख की लूट की दो वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो मार्च की शाम 1.15 करोड़ की लूट की घटना से कुछ देर पहले आरोपितों की स्कूटी जाम में फंस गई थी। ऐसे में आरोपितों ने जाम खुलवाया। इसके बाद अनाज कारोबारी के दो कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। (1.15 crore loot)

Also Read : Will Not Be Insured : चालान नहीं भरा तो वाहनों का नहीं हो सकेगा बीमा https://indianewsdelhi.com/delhi/will-not-be-insured/

Also Read : musical meditation : सीरीफोर्ट आडिटोरियम में म्यूजिकल मेडिटेशन में 1200 से ज्यादा लोग हुए शामिलhttps://indianewsdelhi.com/delhi/musical-meditation/

Also Read : 631 Could Not Complete Documents : 631 चयनित लोग ई-आटो लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज नहीं कर पाए पूराhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/631-could-not-complete-documents/

Also Read : Fill The Challan First,Then There will be Insurance. पहले चालान भरो उसके बाद इंश्योरेंस होगा ।https://indianewsdelhi.com/delhi/fill-the-challan-firstthen-there-will-be-insurance/

READ MORE :Dedicated To Women’s Day : दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ईनामी योजना

Connect With Us : Twitter | Facebook  

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular