इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi news) : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक बड़े किडनी रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में एक किडनी रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है और शहर के विभिन्न हिस्सों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर मामला हौज खास थाने में दर्ज किया गया था, जिस पर कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में एक डॉक्टर है जबकि अन्य तकनीशियन और सहायक हैं। सोनीपत में एक आॅपरेशन थियेटर स्थापित किया गया था, जहां मरीजों का आॅपरेशन किया गया था। पूछताछ के दौरान, हिरासत में लिए गए डॉक्टर ने खुलासा किया कि उसने एक मरीज से आॅपरेशन के लिए लाखों रुपये लिए। यह पता चला कि छह महीने में लगभग 14 लोगों को निशाना बनाया गया था। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि मामले की जांच चल रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह भी सामने आया कि डॉक्टर मुख्य रूप से गरीब लोगों को निशाना बनाते थे और अधिक पैसे देकर उन्हें बहकाया। उन्होंने अपने ग्राहकों की तलाश के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।
पुलिस इस मामले में और गिरफ्तारियां कर सकती है। बता दें कि यह लोग फेसबुक और अन्य इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर अपने बारे में तरह तरह की चीजें प्रचारित करते हैं, जिसको देखकर लोग इनके झूठे दावों में फंस जाएं। एक बार कॉल या इन्क्वायरी आती है तो फिर तरह तरह के लालच और प्रलोभन देकर उन्हें जाल में फंसाया जाता है इसके बाद उन्हें बेवकूफ बना कर ठगने की प्रकिया शुरू हो जाती है। पैसे के लेनदेन के बाद बातचीत बंद कर दी जाती है या फिर धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी जाती है।
Also Read : अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की पिटाई
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…