Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi News Udpdate: लक्ष्मीनगर में सात साल की बच्ची के साथ की...

Delhi News Udpdate:

नई दिल्ली: दयालपुर में बच्ची किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहती है। माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। रविवार को दोनों अपने काम पर थे। इस बीच इनकी ही बिल्डिंग में रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर मासूम को अपने साथ कमरे पर लेकर आया। बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में उसके कुकर्म भी किया।

दो मासूमों के हुई हैवानियत

रविवार को राजधानी में अलग-अलग जगहों पर दो मासूमों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में पांच साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ कुकर्म भी किया। जब मासूम की हालत बिगड़ी गई तो उसे जीटीबी अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद उस 21 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे केस में पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक अंजान व्यक्ति ने सात साल की मासूम को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी मासूम को रोता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गया। मासूम को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी की पहचान हो गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मासूम ने मां को बताई सारी बात

दयालपुर मामले में मासूम की तबीयत खराब हो गई। फिर वह रोती हुई अपने घर पहुंची तो मां भी आ चुकी थी। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। परिवार पुलिस को कॉल करने के बाद बच्ची को अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम की काउंसलिंग भी पुलिस ने कराई है। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लड़के ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। रविवार को ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी अपने एक रिश्तेदार के पास रहने के लिए आया हुआ था।

ये भी पढ़ें: स्कूटी में हल्की टक्कर होने पर कर दी एक युवक की हत्या

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular