Categories: Delhi

दिल्ली में कोरोना के 357 नए केस आए सामने, 2 प्रतिशत के करीब संक्रमण दर

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Corona Update news): रविवार को दिल्ली में कोरोना के 357 नए मरीज मिले। इसके साथ ही लगातार तीसरे दिन कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। आज संक्रमण दर 2.02 से घटकर 1.83 प्रतिशत हो गया। इसके साथ ही 24 घंटे में 374 मरीज स्वस्थ हुए।

मरीजों के स्वस्थ होने का दर 97 प्रतिशत

तीसरा लहर थमने के बाद पांच अप्रैल को संक्रमण दर एक प्रतिशत से ज्यादा हो गया था। उस दिन से अब तक कोरोना के कुल 40,423 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें 39,218 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने का दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गया है।

लगातार घट रहा है कंटेनमेंट जोन की संख्या

वहीं, मृतकों की संख्या 54 हंै। सक्रिय मरीजों की संख्या 1624 हंै। जिनमें से 62 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से तीन मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और बाकी 23 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 393 से घटकर 368 हो गई है।

यह है देश का हाल

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना के मामलों में रविवार को एक बार फिर से तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़े के अनुसार गत 24 घंटे में नए केस 2,828 आए हैं। वहीं, 14 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना के पाजिटिव मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कम है।

एक्टिव केस की बात करें तो 17,087 हो गए हैं। कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, महाराष्ट्र में गत 24 घंटों में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीए 4 और 5 के वैरिएंट पाया गया है। संपूर्ण जीनोमिक अनुक्रमण की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में बीए 4 वैरिएंट के 4 मरीज और बीए 5 वैरिएंट के 3 मरीज पाए गए हैं। इसके बावजूद कुल मिलाकर स्थिति समान्य है।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करेंगे रैली

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago