होम / 2018-2022 के बीच अधिकारी के खिलाफ 4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए; तब स्वाति मालीवाल कहां थी ; वीरेंद्र सचदेवा ने उठाये सवाल

2018-2022 के बीच अधिकारी के खिलाफ 4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए; तब स्वाति मालीवाल कहां थी ; वीरेंद्र सचदेवा ने उठाये सवाल

• LAST UPDATED : August 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली में अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी की पत्नी को पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके बाद मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी प्रमोदय खाखा को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने अधिकारी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में दिल्ली सरकार के आदेश के बाद उसका निलंबन भी हो चूका है। हालांकि, महिला आयोग अध्य्क्ष स्वाति मालीवाल ने अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, अब इस मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर पूछा है कि 2018-2022 के बीच अधिकारी के खिलाफ 4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए; तब स्वाति मालीवाल कहां थी ?

भाजपा ने स्वाति मालीवाल ने पूछे यह सवाल

बलात्कार मामले के आरोपी दिल्ली सरकार के आधिकारी पर DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल के ट्वीट पर बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि 2018-2022 के बीच इस शख्स (प्रेमोदय खाखा) के खिलाफ 4 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए। हाई कोर्ट में 2 मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे अपराधी को अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार में पनाह दे रहे थे। उनके मंत्रियों ने उन्हें सबसे ईमानदार अधिकारी बताते हुए उन्हें ओएसडी के पद पर पदोन्नत किया। मंत्री आतिशी, जो खुद एक महिला हैं, उनके विभाग में यह आदमी काम करता था। DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल, जो हर छोटी-छोटी बात पर पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन करती हैं और घूमती हैं, जब 2018-2022 के बीच चार महिलाओं ने मामले दर्ज किए तो वह चुप क्यों थीं? यह दुर्भाग्यपूर्ण है, हम हमेशा कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है।

जानें पूरा मामला

बता दें, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने ही दोस्त की 14 साल की बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। सबसे बड़े बात इस मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी इस घटना में उसका साथ देने का आरोप लगा है। अधिकारी पर यह भी आरोप है कि उसने साल 2020 से 2021 के दरम्यान कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। पुलिस ने जानकरी दी कि आरोपी की पत्नी ने भी इस अपराध में अपने पति का साथ दिया। उसने अपने बेटे से दवा मंगाकर नाबालिग को खिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हालत, बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ALSO READ ; जहां होगी बीजेपी, वहां होगी दंगों की राजनीती ; संजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox