होम / दिल्ली की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 34 आईएएस अधिकारियों सहित 40 अफसरों का हुआ तबादला

दिल्ली की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 34 आईएएस अधिकारियों सहित 40 अफसरों का हुआ तबादला

• LAST UPDATED : May 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल के दौरान 40 वरिष्ठ नौकरशाहों के ट्रांसफर कर दिए गए। ट्रांसफर किए गए इन नौकरशाहों में 34 आईएएस अधिकारी हैं, जबिक 6 दानिक्स सेवा के अफसर हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से ट्रांसफर आॅर्डर जारी किए गए हैं।

सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद ट्रांसफर माना जा रहा है काफी अहम

दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद अचानक इतने बड़े पैमाने पर आईएएस और दानिक्स अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को काफी अहम माना जा रहा है। सक्सेना ने पिछले गुरुवार को ही नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के त्यागराज स्टेडिटम में कुत्ता टहलाने को लेकर चर्चा में आए आईएएस अधिकारी संजीव कुमार खिरवार के स्थान पर अब 1993 बैच के आईएएस अधिकारी के.आर मीणा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) कम डिवीजनल कमिश्नर के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार खिरवार को केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख में ट्रांसफर कर दिया गया था।

वहीं, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद को शिक्षा विभाग से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लगाया गया है। 1997 के पी. कृष्णमूर्ति को दिल्ली जल बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार एजेंसी है। उदित प्रकाश राय, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी, जो वर्तमान में सीईओ डीजेबी के रूप में तैनात हैं, को विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी एच. राजेश प्रसाद को शिक्षा विभाग से प्रमुख सचिव से हटाकर लोक निर्माण विभाग में लगाया गया है। वहीं, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी के पी. कृष्णमूर्ति को दिल्ली जल बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार एजेंसी है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय जो वर्तमान में सीईओ डीजेबी के रूप में तैनात हैं, उन्हें विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था में आया है बड़ा बदलाव

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था में एक पखवाड़े से भी कम समय में एक बड़ा बदलाव आया है, जिसमें दिल्ली को नरेश कुमार के रूप में नया मुख्य सचिव मिला। वहीं, एमसीडी को एकीकृत के बाद 1992 बैच के आईएएस अधिकारी और नव नियुक्त विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा चलाया जा रहा है।

इन अफसरों के हुए तबादले

1. संतोष कुमार राय, (आईएएस 2014)
2. मोनिका प्रियदर्शिनी ( आईएएस 2014)
3. सोनालिका जिवानी ( आईएएस 2017)
4. सोनिका सिंह (दानिक्स 1997)
5. हेमंत कुमार ( आईएएस 2013)
6. विक्रम सिंह मलिक ( आईएएस 2012)
7. ईशा खोसला ( आईएएस 2011)
8. अनिल बांका (दानिक्स 1997)
9. विश्वेंद्र (दानिक्स 2001)
10. तारिक थॉमस विक्रम सिंह मलिक ( आईएएस 2011)
11. राम निवास शर्मा ( आईएएस 2010)
12. प्रिंस धवन ( आईएएस प्।ै 2012)
13. जितेंद्र कुमा जैन (दानिक्स 1995)
14. राजेश गोयल (दानिक्स 2001)
15. रंजीत सिंह (दानिक्स2003)
16. अंजलि सहरावत ( आईएएस 2013)
17. एंजल भाटी चैहान ( आईएएस 2014)
18. वंदना राव ( आईएएस 2014)
19. आशीष कुंद्रा ( आईएएस 1996)
20. एच. राजेश प्रसाद ( आईएएस 1995)
21. अशोक कुमार ( आईएएस 2006)
22. उदित प्रकाश ( आईएएस 2007)
23. पी. कृष्णमूर्ति ( आईएएस 1997)
24. शूरबीर सिंह ( आईएएस 2004)
25. अंकुर गर्ग ( आईएएस 2003)
26. एस.बी. दीपक कुमार ( आईएएस 2005)
27. नवीन एस.एल, ( आईएएस 2012)
28. खिल्ली राम मीणा ( आईएएस 1993)
29. सुधीर कुमार ( आईएएस 1999)
30. संजय गोयल ( आईएएस 2004)
31. गरिमा गुप्ता ( आईएएस 2004)
32. सुनील कुमार सिंह ( आईएएस 2011)
33. चोखा राम गर्ग ( आईएएस 2008)
34. निहारिका राय ( आईएएस 2005)
35. संजीव कुमार मित्तल ( आईएएस 2011)
36. संजय गिहार ( आईएएस 2008)
37. कृष्ण कुमार ( आईएएस 2010)
38. एस.के. जैन ( आईएएस 2007)
39. के. महेश. ( आईएएस 2009)
40. कुलानंद जोशी ( आईएएस 2010) है।

Also Read : पंजाब के सीएम ने कहा कि अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox