होम / निगम के जनसुनवाई अभियान में 835 मिली शिकायतें, 155 का हुआ समाधान

निगम के जनसुनवाई अभियान में 835 मिली शिकायतें, 155 का हुआ समाधान

• LAST UPDATED : June 25, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news : 6 जून से 24 जून तक दिल्ली नगर निगम के जनसुनवाई अभियान के दौरान 12 जोन में 835 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 155 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए सम्बधित विभागों को भेज दिया गया है।

जन सुनवाई अभियान 6 जून से हुआ था शुरू

यह जानकारी देते हुए निगम के अधिकारियों ने बताया कि छह जून से जन सुनवाई अभियान शुरू किया गया था। अभियान में अधिकांश शिकायतें अवैध निर्माण, कूड़ा न उठाने, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली परेशानी, सील की गई फैक्ट्रियों को खुलवाने, अवैध पार्किंग, अवैध तरीके से चल रहे मोबाइल टावर के अलावा सेवानिवृत्त लोगों को पेंशन न मिलने आदि से जुड़ी समस्याएं हैं।

इन शिकायतों में 155 का समाधान निगम कार्यालयों में ही कर दिया गया। जबकि अवैध निर्माण और फैक्ट्री सीलिंग से संबंधित शिकायतों को विभागों को भेजा गया है। प्रमाण पत्र को लेकर आईटी विभाग को साइट अपडेट करने के लिए कहा गया है। ताकि इस समस्या का समाधान शीघ्र हो सकें।

Also Read : अधिकारी जोन का करें निरीक्षण : निगमायुक्त

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox