Friday, July 5, 2024
HomeDelhiरामलीला मैदान में उमड़ी लाखों की भीड़ ; पुरानी पेंशन की मांग...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानि रविवार को लाखों सरकारी कर्मचारी एकजुट हुए। इनकी मांग है पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया जाए। सामने आई जानकारी के अनुसार, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़े संगठन इस रैली में शामिल हुए हैं। पहले तो इन्हें दिल्ली पुलिस ने मैदान में टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके कर्मचारियों की भारी संख्या रैली में हिस्सा लेने पहुंची।

कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए ; कांग्रेस

बता दें , कांग्रेस ने इस रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कांग्रेस की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल की है। इसे लेकर हमारी नीति साफ है। कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए। मोदी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, देश की सेवा करने वाले कर्मवीरों का सम्मान करे।

2004 में बंद हुई पुरानी पेंशन योजना

मालूम हो, पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत केंद्र सरकार 2004 से पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती थी। यह पेंशन कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम में रिटायर हुए कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों को भी पेंशन का लाभ दिया जाता था। हालांकि, वाजपेयी सरकार ने 1 अप्रैल 2004 को पुरानी पेंशन योजना को बंद करने का फैसला किया था। जिसके बाद साल 2004 में पुरानी पेशन योजना के बदले राष्ट्रीय पेंशन योजना शुरू की गई थी।

also read ; बिना परमिशन के अनिल कपूर की आवाज़ और तस्वीर नहीं कर सकते यूज ; दिल्ली हाई कोर्ट ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular