Monday, May 20, 2024
HomeDelhiAam Admi Party: 'भगवान राम के कहने पर केजरीवाल ने मुझे उम्मीदवार...

Aam Admi Party: 'भगवान राम के कहने पर केजरीवाल ने मुझे उम्मीदवार बनाया,' सोमनाथ भारती ने कहा!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Aam Admi Party: देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दलों के नेता एक साथ तैयारी में लगे हुए हैं। वह मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। अपनी जीत के लिए, रामनवमी के दिन कई नेता मंदिर में जाकर भगवान से अपनी मनोकामनाओं की प्रार्थना कर रहे हैं। दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाने वाली नई दिल्ली जिले से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने भी कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित शनि मंदिर में जाकर मत्था टेका और भगवान से अपनी मनोकामनाओं की मांग की।

Aam Admi Party: सोमनाथ भारती ने बताई ये बातें!

मीडिया से बात करते समय सोमनाथ भारती ने बड़ी रोचक बातें साझा की। उन्होंने बताया कि जब वे मुख्यमंत्री केजरीवाल से उम्मीदवार बनने की बात की, तो उन्हें केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने अयोध्या जाने का निर्णय लिया, तो वे भगवान राम के चरणों में खड़े हो गए थे। उस समय उनके मन में तेजी से सोमनाथ भारती का नाम आया, जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा आशीर्वाद क्या हो सकता है, जब भगवान राम ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को उनके चेहरे के रूप में उम्मीदवार दिखाया। हम आपको बता दें कि सोमनाथ भारती मौजूदा समय में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं, और उनके पास तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, और लक्षद्वीप में आप के प्रभारी होने का भी जिक्र है।

बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती होंगे आमने सामने!

साथ ही हम आपको बता दें कि बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती के बीच घमासान टक्कर होने वाली है। वे पूर्व IIT दिल्ली के अल्युमिनाई संगठन के पूर्व अध्यक्ष और सीनेट के पूर्व सदस्य भी हैं। सोमनाथ भारती ने 1997 में IIT दिल्ली से एमएससी की डिग्री प्राप्त की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। बीजेपी ने मौजूदा नई दिल्ली लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी के खिलाफ युवा चेहरे के रूप में बांसुरी स्वराज को उतारकर एक महत्वपूर्ण चुनौती लगाई है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular