Friday, July 5, 2024
HomeDelhiG -20 से पहले दिल्ली को साफ -सुथरा बनाने उतरी आम आदमी...

India News (इंडिया न्यूज) : देश की राजधानी दिल्ली में जी- 20 का आयोजन होना है। जिसका कार्यक्रम स्थल प्रगति मैदान निर्धारित है। बता दें, 9 सितंबर – 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होना है। G-20 Summit को लेकर तैयारियाँ युध्द स्तर पर चल रहा है। इसके मद्देनजर सुरक्षा चौकसी को और भी बढ़ा दी गई है। देश की राजधानी में जी-20 सुरक्षा व्यवस्था पर कोई चूक न हो, इन सब मामलों को देखते हुए स्कूलों को भी बंद करने की अनुमति दी गई है। राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अब दिल्ली को साफ -सुथरा बनाने में आदमी पार्टी भी जमीनी स्तर पर उतर गईं है। दिल्ली सरकार के मंत्री, यहां की मेयर सब मिलकर इस प्रयास में हैं कि ब विदेशी मेहमान यहां से वापस जाएं तो दिल्ली की अच्छी यादें अपने मन में लेकर जाएं।

दिल्ली को साफ -सुथरा बनाने में जुटी आप

सामने आई तस्वीरों के अनुसार, पिछले कुछ हफ़्तों में दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और सफ़ाई कर्मियों ने खूब मेहनत करके दिल्ली को चमकाने में जुटे हैं। आज यानि मंगलवार को आम आदमी पार्टी की और से ट्वीट कर कहा गया। अरविन्द केजरीवाल सरकार ने G 20 के मद्देनजर पुरानी दिल्ली का किया कायाकल्प। आप की ओर से यह भी जानकरी दी गईं। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज के‌ साथ मेयर शैली ओबेरॉय ने Town Hall, मिर्जा गालिब की हवेली, चांदनी चौक, ग्रेटर कैलाश के जी-20 Park का किया निरीक्षण। केजरीवाल जी के निर्देशानुसार, Delhi Govt की PWD और MCD ने पूरा करवाया काम। हमारी कोशिश है कि जब विदेशी मेहमान यहां से वापस जाएं तो दिल्ली की अच्छी यादें अपने मन में लेकर जाएंगे।

आतिशी ने कही यह बात

आप के ट्वीट के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘केजरीवाल सरकार द्वारा लोधी रोड को नया स्वरूप दिया गया है। G20 की तैयारियों के तहत आज इसका निरीक्षण किया। दिल्ली देश की शान है; इसकी शान और बढ़ाने के लिए अरविन्द केजरीवाल सरकार ने शहर की सड़को को सुंदर और शानदार बनाया है। ताकि G20 के लिए आए अतिथि दिल्ली से बेमिसाल यादें लेकर जाएं।

हमेशा दिल्ली को साफ रखें ; केजरीवाल

बता दें, इस बीच दिल्ली में साफ -सफाई को लेकर सीएम केजरीवाल ने अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी को केवल आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ही नहीं, बल्कि हमेशा साफ रखने की मंगलवार को अपील की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने खूब मेहनत करके दिल्ली को चमका दिया है। पीडब्ल्यूडी(लोक निर्माण विभाग), एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) एवं अन्य विभागों के इंजीनियर और कर्मचारियों ने भी खूब मेहनत की है।’’

also read ; ‘INDIA से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही AAP’ ; संदीप दीक्षित का दावा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular