Friday, July 5, 2024
HomeDelhiAam Admi Party: आखिर क्यों रोने लगे पंजाब के CM भगवंत मान?...

Aam Admi Party: आखिर क्यों रोने लगे पंजाब के CM भगवंत मान? जानिए

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Aam Admi Party: गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार उमेश मकवाना के प्रचार कार्यक्रम के दौरान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाषण देते हुए भावुक हो गए। वह इतने ज़ादा भावुक हुए की उनके आँखों से आंसू गिरते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, “जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे,” जिससे वह अपने भावनात्मक अनुभवों को व्यक्त करते हुए देखे गए।

भावनगर सीट पर AAP उम्मीदवार के प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने पर, भगवंत मान ने कहा की वह अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही है। उन्होंने यह भी बताया की उमेश मकवाना भी अपना नाम नॉमिनेट करेंगे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि गुजरात में क्रांति की लहर आज से शुरु होगी। आगे उन्होंने BJP को निशाना बनाते हुए कहा कि ‘हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों में राज होता है। होने को मुर्गे के सर पर भी ताज होता है।’ इसके साथ साथ उन्होंने ये भी कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। भले ही केजरीवाल आज जेल में है पर लोगों के दिल से उन्हें कैसे निकला जा सकता है। भगवन मान की ये स्पीच पूरी तरह से केजरीवाल के हित में ही थी| हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही भगवत मान, केजरवाल से मिलने तिहाड़ जेल गए थे। वहा उन्हें केजरीवाल से डायरेक्ट नहीं मिलने दिया गया। उनकी बात फ़ोन के द्वारा हुई थी।

Aam Admi Party: भावुक हो गए भगवत मान!

भाषण के दौरान भगवंत मान की आंखों से आंसू नहीं रुके। वह अपने प्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के साथ की यादों को याद कर रहे थे। उन्होंने कहा, “झाड़ू से अब पूरा हिंदुस्तान साफ होगा।” इसके अलावा, उन्होंने नेतृत्व के बारे में बात की और कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है। इसके साथ ही, भगवंत मान ने जुमलों की भाषा को भी निशाना बनाया, कहते हुए कि “पहले घर और दुकान साफ होते थे, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में झाड़ू से अब पूरा हिंदुस्तान साफ होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व में AAP दिल्ली की सभी सीटें जीत रही हैं, और इस बार वे अपनी पूरी मेहनत और शक्तियों गुजरात के लोकसभा चुनाव में लगा रहे हैं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular