Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiमुंबई में INDIA की बैठक में हिस्सा लेगी आम आदमी पार्टी ;...

India News (इंडिया न्यूज) : 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A (इंडिया) की बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) शामिल होगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है ,बता दें, इस बात की पुष्टि खुद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

INDIA की बैठक में हिस्सा लेगी आप

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार , उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हां हम मुंबई में जाएंगे और जो भी रणनीति बनेगी उसके बारे में अवगत करा दिया जाएगा।” मालूम हो, विपक्षी एकता की ये बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रस्तावित है। बता दें, अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मामलों में असहमति दिखने के बाद यह संशय बना हुआ था कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं। हालांकि, खुद उनके द्वारा स्पष्टीकरण के बाद अब स्थिति साफ हो गई है कि सीएम केजरीवाल इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

INDIA की तीसरी बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दल होंगे शामिल

सामने आई जानकारी के अनुसार, मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की तीसरी बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, वर्तमान में 26 दल गठबंधन समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में गठबंधन के लोगो का अनावरण होने की भी पूरी उम्मीद है। हालंकि,इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।

also read ; महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे दरिंदे की जल्द हो गिरफ्तारी ; स्वाति मालीवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular