Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiआम आदमी पार्टी भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ करेगी...

 इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Aam Aadmi Party Will Protest : आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में भाजपा नेताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार ने बताया कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी करीब 300-400 अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार यूजीआर में जबरन घुस गए और वहां जमकर हंगामा किया। वहीं इस मामले में भाजपा नेता ने इसे पूरी तरह कोरा आरोप बताया।

सत्येंद्र जैन ने सोनिया विहार यूजीआर का किया था उद्घाटन

Aam Aadmi Party Will Protest

आप ने अपने एक बयान में कहा कि सोनिया विहार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में तोड़फोड़ करने के विरोध में आम आदमी पार्टी आज शाम चार बजे भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन ने दो मार्च को 2.68 करोड़ लीटर क्षमता वाले सोनिया विहार यूजीआर का उदघाटन किया था।

यूजीआर ने पानी की आपूर्ति में की है वृद्धि

गौरतलब है कि यूजीआर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में वृद्धि की है। इससे शिव विहार, अंकुर एन्क्लेव, महालक्ष्मी एन्क्लेव, अंबिका विहार, जौहरीपुर, दयालपुर और सादातपुर जैसी अनधिकृत कॉलोनियों के लगभग छह लाख निवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गया है।

Also Read : Aam Aadmi Party : कांग्रेस यूथ विंग और एनएसयूआई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular