होम / AAP Protest: पंजाब के मंत्री और कई AAP कार्यकर्ता हिरासत में

AAP Protest: पंजाब के मंत्री और कई AAP कार्यकर्ता हिरासत में

• LAST UPDATED : March 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), AAP Protest: शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध प्रदर्शन जारी है। पार्टी मंगलवार (मार्च 26, 2024) को प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह घेराबंदी आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। इसके जवाब में बीजेपी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़कों पर उतरेगी। दरअसल, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी रविवार (मार्च 24, 2024) से अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। है। वहीं, बीजेपी लगातार मांग कर रही है कि केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पंजाब सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर जमा हो गए हैं। ये लोग नारे लगा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद। इस दौरान पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस की चेतावनी

आप के विरोध को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर जुटने लगे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने घोषणा की कि धारा 144 लगा दी गई है। ऐसे में किसी को भी विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। इसे देखते हुए पांच मिनट के अंदर इलाका खाली कर दें।

पीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पीएम मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने 7, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े: Delhi Murder: शास्त्री पार्क में चार लोगों ने युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, फिर…

बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए गए

रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुल पर एक बैनर लटका दिया था जिस पर ”मैं भी केजरीवाल” लिखा था। आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

क्या सीएम अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा?

ईडी ने उत्पाद नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गुरुवार रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके एक दिन बाद यानी शुक्रवार को कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सब राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ऐलान किया है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे और इस्तीफा नहीं देंगे।

ये भी पढ़े: http://IPL 2024: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox