Delhi

AAP vs LG: एलजी ने AAP विधायक के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भेजा संदेश , विधायक के खिलाफ चल सकता है मुकदमा

India News(इंडिया न्यूज़)AAP vs LG: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मॉडल टाउन विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का मामले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है। अखिलेश पति त्रिपाठी पर 2022 एमसीडी चुनावों में एक महिला टिकट की इच्छुक महिला को टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।   एसीबी ने विधायक और उनके तीन परिचितों के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। त्रिपाठी के बहनोई ओम सिंह, शिव शंकर पांडे उर्फ विशाल पांडे (त्रिपाठी के पीए) और प्रिंस रघुवंशी सहित तीन लोगों को नवंबर, 2022 को  गिरफ्तार  किया गया था।

इस घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी (आप) या त्रिपाठी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर 2022 एमसीडी चुनावों में एक महिला टिकट की इच्छुक महिला को टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।   उन्होंने यह भी बताया कि महिला के पति की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने नवंबर में त्रिपाठी और उनके परिचितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। उपराज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, उपराज्यपाल ने आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा चलाने के सतर्कता निदेशालय के अनुरोध को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस मामले में विधायक के परिचित और उनके निजी सहायक समेत तीन लोगों को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। विधायक के निजी सहायक को शिकायतकर्ता के आवास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह कमला नगर वार्ड से एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए महिला को आप का टिकट नहीं मिलने पर कथित रूप से रिश्वत की रकम वापस करने गया था।

सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों को बनाया आधार

एसीबी ने त्रिपाठी के खिलाफ एक मजबूत मामला बनाया है। इसमें उन्हें रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथों पकड़ना और अन्य आरोपियों द्वारा इसकी पुष्टि करते हुए बयानों को आधार बनाया गया है। इसके अलावा वजीरपुर से विधायक राजेश गुप्ता के घर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को आधार बनाया। इस मामले में त्रिपाठी के बहनोई ओम सिंह, शिव शंकर पांडे उर्फ विशाल पांडे (त्रिपाठी के पीए) और प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सभी गिरफ्तार आरोपियों ने यह माना कि त्रिपाठी ने महिला के पति को 33 लाख रुपये नगद लौटाने को दिए थ

मुकदमा चलाने की अनुमति दें स्पीकर : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को पत्र लिखकर विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने की मांग की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि नवंबर 2022 में इस खुलासे के बाद दिल्ली के लोग हैरान रह गए कि आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने अपने रिश्तेदार और कर्मचारी के मध्यम से रिश्वत ली है। विधानसभा अध्यक्ष से सांविधानिक मर्यादा के अनुरूप कार्रवाई करने और विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें।
त्रिपाठी पर पिछले वर्ष हुए निगम चुनाव में कमला नगर के वार्ड नंबर 69 से एक महिला को आम आदमी पार्टी का टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने इस संबंध में महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सतर्कता विभाग ने पाया कि इस मामले में मानवीय और तकनीकी सबूत विधायक और अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की तरफ इशारा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:Traffic Restrictions from 8 to 10 September G 20 Summit: 7 सितंबर रात 12 बजे से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, G20…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago