Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiमहिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार के साथ AAP , मंत्री आतिशी...

India News (इंडिया न्यूज़) : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश हो चूका है । बता दें, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह बिल निचली सदन में पेश किया। इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पेश किया गया है।

आप ने किया ‘महिला आरक्षण बिल’ का समर्थन

बता दें, बिल पेश होने से पहले आज यानि मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दरम्यान आतिशी ने कहा कि बीती रात को मीडिया के जरिए जानकारी मिली की देश की ससंद में महिला आरक्षण बिल आने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी भी दे दी है। देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने महिला आक्षण बिल का स्वागत किया है। देश की संसद और विधानसभाओं में आने वाले इस बिल का हम स्वागत करते हैं। लेकिन अभी हम इस बिल के ऊपर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। जब तक इस बिल की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती।

इस बिल पर कानून मंत्री ने कही यह बात

बता दें, महिला आरक्षण बिल को पेश करते हुए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी दी कि यह बिल महिला सशक्तिकरण के संबंध में है। संविधान के अनुच्छेद 239AA में संशोधन करके, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी।”। इस बिल के पास होने के बाद महिलाओं के लिए 33%सीटे आरक्षित की जाएगी । कानून बनने के बाद महिला सांसदों की संख्या 82 से बढ़कर 182 हो जाएगी। इस बिल की समय अवधि 15 साल होगी।

also read ; केंद्र बुधवार को संसद में पेश कर सकती है महिला आरक्षण बिल ; सूत्र

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular