Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAccident: दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से 5 बड़े हादसे, अब तक कई...

Accident: दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से 5 बड़े हादसे, अब तक कई लोग गंवा चुके जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Accident: दिल्ली में आए दिन बिल्डिंग गिरने की खबरें आती रहती हैं। वहीं इनसे होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक हादसा फिर हुआ है। यह हादसा दिल्ली के वेलकम इलाके में हुआ। जहां दो मंजिला पुरानी इमारत गिर गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। ऐसी ही घटना दिल्ली में हुई है। आइए नजर डालते हैं हाल की कुछ घटनाओं पर।

दिल्ली में दीवार गिरने से 5 बड़े हादसे

दीवार गिरने से हुई मौत

केएम पुर के गुरुद्वारा रोड पर एक इमारत गिर गई। मकान की पहली मंजिल की दीवार गिर गई, जिसमें विनय (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल नत्थू (30 वर्ष) घायल हो गया। हादसे के वक्त इमारत में चार मजदूर फंसे हुए थे। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ओखला फेज 2 में दीवार गिरी

दिल्ली के ओखला फेज 2 में बन रही एक कंपनी की बेसमेंट की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। निर्माणाधीन इमारत के गिरने की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। मलबे के नीचे काफी लोग दब गए थे।

सत्य निकेतन में ईमारत गिरी

राजधानी दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत उस समय ढह गई थी जब उसके नवीकरण का काम चल रहा था। यह इमारत तीन मंजिला थी। जिस वक्त यह इमारत गिरी, मौके पर पांच मजदूर काम कर रहे थे। एक मजदूर मलबे में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौत हो गई थी। जबकि बाकी चार लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़े: Pragati Maidan Tunnel: प्रगति मैदान की टनल इस दिन से रहेगी बंद, जानें क्या है…

सिरसपुर में हुआ बड़ा हादसा

बाहरी दिल्ली के सिरसपुर में बड़ा हादसा हुआ। यहां अचानक एक गोदाम की दीवार ढह गई, जिसमें पांच मजदूर दब गए थे। पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को दीवार के नीचे से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त एक मजदूर की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

2 मंजिला इमारत ढह गई

दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात इमारत ढह गई, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 3 मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 2 की मौत हो गई है। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चल रहा था, जबकि पहली मंजिल खाली थी।

ये भी पढ़े: Accident: बड़ा हादसा! कबीर नगर में इमारत गिरने से 2 की मौत, 1 घायल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular