Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsAccident: दर्दनाक हादसा! यमुना में डूबे 4 छात्र, 3 शव बरामद

Accident: दर्दनाक हादसा! यमुना में डूबे 4 छात्र, 3 शव बरामद

India News(इंडिया न्यूज़), Accident: दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार शाम को यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए, जिनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। चारों युवक लोनी गाजियाबाद के रहने वाले थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे चारों युवकों के डूबने की खबर मिली, जिसके बाद बचाव का काम शुरू किया गया। देर शाम तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया।

चार छात्र डूबे ( Accident)

पुलिस के मुताबिक सभी छात्र लोनी, गाजियाबाद राम पार्क के रहने वाले हैं, ये 10वीं कक्षा के छात्र थे। यह घटना आज शाम करीब 5.46 बजे ठोकर नंबर 8, चौहान पट्टी, लाठीपुर गांव के पास की बताई गई, जिसमें बताया गया कि कुछ लड़के यमुना में डूब गए हैं। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। रात करीब 9.45 बजे तक तीन लड़कों के शव बाहर निकाले गए। पता चला कि शाम पांच बजे पांच दोस्त यमुना में नहाने आये थे। यमुना में नहाते समय चार दोस्त डूब गये। पांचवें लड़के ने शोर मचा दिया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। चारों दोस्त अलग-अलग स्कूलों में 10वीं कक्षा के छात्र थे। चौथे लड़के की तलाश कल बुधवार को फिर शुरू की जाएगी।

तलाश जारी है

सभी मृतक लड़कों की पहचान कर ली गई है। 16 वर्षीय आदित्य रावत, 17 वर्षीय शिवम यादव और 16 वर्षीय रमन की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने अब तक केवल इन्हीं तीनों के शव बरामद किए हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि उदय की तलाश अभी भी जारी है। अंधेरा होने के कारण गोताखोर ने तलाशी अभियान रोक दिया। बुधवार को सुबह होते ही उदय को फिर से खोज लिया जाएगा। बता दें कि बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच बुराड़ी पुलिस करेगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular