Friday, July 5, 2024
HomeDelhiAccident: दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कार को मारी टक्कर,...

Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

India News(इंडिया न्यूज़), Accident: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस बुधवार को दिल्ली के करमपुरा इलाके में एक कार से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह हुई इस घटना में कार के चालक को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल (Accident)

आज सुबह दिल्ली के करमपुरा इलाके में एक इलेक्ट्रिक डीटीसी बस अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियों की टक्कर का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। फ़िलहाल तो अभी तक यही खबर है। उनके मुताबिक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अभी एक दिन पहले, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक डंपर ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े दो वाहनों और एक ठेले को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर शाम क्षेत्र के महादेव चौराहे के पास हुई। घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular