होम / आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कहा-केजरीवाल नहीं लागू कर रहे आयुष्मान योजना

आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कहा-केजरीवाल नहीं लागू कर रहे आयुष्मान योजना

• LAST UPDATED : June 1, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक बार फिर दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की है। आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जा रहा है। मोदी सरकार की योजनाओं से दिल्ली वासियों को लाभ हुआ है।

कोरोना की चुनौती का सफलतापूर्वक किया गया सामना

कोरोना की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया गया। स्वदेशी वैक्सीन से कोरोना की लड़ाई जीत सके हैं। महामारी के समय जरूरतमंदों को भोजन और राशन पहुंचाना बड़ी चुनौती। मोदी सरकार दो वर्षों से गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। वहीं केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं किया गया।
केंद्र की मोदी सरकार की जनयोजनाओं के बारे में जनता को बताया। कहा कि यमुना की सफाई के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यमुना की सफाई की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है, लेकिन इसने हाथ खड़े कर दिए। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को 419 करोड़ दिए। दिल्ली सरकार ने एसटीपी बनाने के लिए टेंडर जारी करने में 29 माह लगा दिए।

ओखला में एशिया का सबसे बड़ा एसटीपी बनाया गया

ओखला में केंद्र सरकार के सहयोग से एशिया का सबसे बड़ा एसटीपी बनाया है। वहीं प्रदूषण के बारे में कहा कि इसकी समस्या हल करने के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल सहित कई एक्सप्रेस वे बनाया गया है। इससे बड़े वाहन दिल्ली से बाहर निकल जाते हैं। विश्व का सबसे बड़ा ईको पार्क बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। 885 एकड़ में इसका निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू करने में दिल्ली सरकार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। केंद्र सरकार द्वारा इसे लागू किया जा रहा है। जहां झुग्गी वहीं मकान के लिए तीन स्थानों पर फ्लैट्स तैयार हैं। आठ स्थानों पर काम चल रहा है। अनधिकृत कालोनियों में 40 लाख लोगों को मालिकाना हक दिया गया है। जनऔषधि केंद्र खोले गए।

Also Read : अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की पिटाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox