होम / 55 देशों का संगठन अफ्रीकन यूनियन भी बना जी-20 का सदस्य

55 देशों का संगठन अफ्रीकन यूनियन भी बना जी-20 का सदस्य

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : आखिरकार वो दिन और लम्हा आ गया है। जब भारत, G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। बता दें, आज यानी शनिवार को सम्मलेन के पहले दिन दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज नेता एक साथ बैठे और वैश्विक मसलों पर मंथन किया। अब समिट से यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है की 55 देशों का संगठन अफ्रीकन यूनियन भी बना जी-20 का सदस्य बना है।

AU एक प्रभावशाली संगठन

बता दें, वैश्विक दक्षिण का प्रमुख समूह अफ्रीकीन यूनियन भी G20 में शामिल हो गया है। सभी सदस्य देशों ने पीएम मोदी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मोदी ने कहा, आप सभी के समर्थन से, मैं अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। उसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर, अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी को जी-20 की टेबल पर अपनी सीट लेने के लिए लेकर पहुंचे। मालूम हो, AU एक प्रभावशाली संगठन है, जिसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं।

शिखर सम्मेलन की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’

बता दें, दिल्ली में भारत मंडपम में G-20कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह समिट दो दिन चलेगा। इस सम्मलेन के एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, ऋण, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और जियोपॉलिटिकल तनाव पर चर्चा शामिल है। वहीं, भारत ने इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’ रखी है। सभी की निगाहें नेताओं की संयुक्त घोषणा पर हैं।

also read ; 10 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की प्लेइंग 11 से छुट्टी तय ;इस बल्लेबाज ने वापसी के लिए कसी कमर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox