Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiFlight Grounded : 3 दिनों की हिरासत के बाद फ्रांस में रोकी...

Flight Grounded : 3 दिनों की हिरासत के बाद फ्रांस में रोकी गई 300 यात्रियों से भरी फ्लाइट ने भरी उड़ान, भारत ने कहा- धन्यवाद

India News (इंडिया न्यूज़), Flight Grounded: फ्रांस में रुकी फ्लाइट (Flight Grounded) ने सोमवार (25 दिसंबर) को मुंबई के लिए उड़ान भरी। शुक्रवार (22 दिसंबर) को मानव तस्करी के संदेह में मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट को पेरिस के पास हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। इस विमान में 303 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय थे।

मामले को लेकर भारत सरकार ने फ्रांस को धन्यवाद दिया है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्थिति को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए फ्रांसीसी सरकार और वात्री हवाई अड्डे को धन्यवाद।” दूतावास ने आगे कहा कि हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे।

लीजेंड एयरलाइंस ने क्या कहा?

रोमानियाई एयरलाइन लीजेंड एयरलाइंस के वकील लिलियाना बाकायोको ने कहा कि विमान को पट्टे पर देने वाली एक भागीदार कंपनी प्रत्येक यात्री के पहचान दस्तावेजों को सत्यापित करने और उड़ान से 48 घंटे पहले यात्रियों की पासपोर्ट जानकारी एयरलाइन को भेजने के लिए जिम्मेदार थी। आपको बता दें कि फ्रांस में मानव तस्करी के लिए 20 साल तक की सजा का प्रावधान है।

क्या बात है आ?

फ्रांसीसी अधिकारियों ने रोमानियाई कंपनी ‘लीजेंड एयरलाइंस’ द्वारा संचालित A340 विमान को रविवार (24 दिसंबर) को अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति दी।

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रही एक उड़ान को मानव तस्करी के संदेह में शुक्रवार (22 दिसंबर) को पेरिस से 150 किमी पूर्व में विट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।

Also Read:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular